Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: EVM वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का DC ने लिया जायजा

Koderma: DC उत्कर्ष गुप्ता ने जिले में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, सुरक्षा और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित...

Koderma
EVM वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था

Koderma: DC उत्कर्ष गुप्ता ने जिले में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, सुरक्षा और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया. इस दौरान DC ने वेयरहाउस परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया. उन्होंने मुख्य प्रवेश द्वार, चारदीवारी, CCTV  कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन व्यवस्था सहित अन्य सुरक्षा मानकों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की.

लापरवाही नहीं, शत-प्रतिशत अनुपालन के निर्देश

DC उत्कर्ष गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि EVM वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए. उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

ALSO READ:पहाड़ी मंदिर मामले में HC ने धार्मिक न्यास बोर्ड को जारी किया नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण 

नियमित निगरानी और रखरखाव पर विशेष जोर

DC ने अधिकारियों को वेयरहाउस का नियमित निरीक्षण करने, सुरक्षा उपकरणों का समय-समय पर रखरखाव सुनिश्चित करने तथा परिसर की सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित हो सके.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *