Koderma : जिला के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू कॉलोनी स्थित हार्डवेयर गोदाम में अचानक से आग लग गई. जिसमें गोदाम मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. घटना की जानकारी देते हुए गोदाम मालिक प्रशांत कुमार ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे वे लोग घर में बैठे हुए थे. इसी दौरान अचानक से उनके घर के बगल में स्थित उनके गोदाम में आग जलती हुई दिखाई पड़ी. जब तक ये लोग दौड़ कर वहां पहुंचते. आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. इसके बाद इन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन गोदाम में पलम्बरिंग का सामान होने के कारण आग की लपटें बढ़ती चली गईं. इसी बीच अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई. जिसके बाद दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका. जब तक आग पूरी तरह से बुझ पाती प्रशांत को लाखों का नुकसान हो चुका था. प्रशांत ने बताया कि इस अगजनी में उन्हें करीब 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. बताया जाता है की गोदाम में लगे मीटर में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लगने की अशंका है.

ALSO READ : अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों पर SP सख्त, नारायणपुर थाना में की कार्यों की समीक्षा
