एक दूसरे का ख्याल रखते हुए खुशियों के साथ शान्तिपूर्ण तरीके से मनाएं त्योहार: अब्दुल रउफ अंसारी

Lohardagga: ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज आगामी 28 मई को नगर क्षेत्र में चार जमातों में अदा की जाएगी. इस संबंध...

Lohardagga: ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज आगामी 28 मई को नगर क्षेत्र में चार जमातों में अदा की जाएगी. इस संबंध में अंजुमन इस्लामिया के सदर अब्दुल रउफ अंसारी व सचिव शाहिद अहमद बेलू ने संयुक्त रूप से प्रेस बयान जारी कर दी है. उन्होंने बताया कि ईद उल अजहा की पहली जमात सुबह 6:30 बजे, मस्जिदे अहसनी और मस्जिदे रशीद में अदा की जाएगी, जिसकी इमामत मस्जिदों के आइमा एकराम द्वारा पढ़ाई जाएगी. 

अन्य मस्जिदों में सुबह 7 बजे होगी नमाज 

जामा मस्जिद और बेलाल मस्जिद को छोड़ कर बाकी बचे हुए मस्जिदों में 7.00 बजे ईद उल अजहा की नमाज अदा की जाएगी, जिसकी इमामत मस्जिदों के इमाम करेंगे. तीसरी जमात ईदगाह में सुबह 8:00 बजे अदा की जाएगी, जिसकी इमामत जामा मस्जिद के इमाम मौलाना कारी समीम रिजवी साहब करेंगे.

Read Also: हजारीबाग : चौपारण की धरती तले दबी 3200 साल पुरानी सभ्यता ! खुदाई बदल सकती हैं पूर्वी भारत के इतिहास की तस्वीर 

जामा मस्जिद और बेलाल मस्जिद में आखिरी जमात 8:15 बजे

चौथी और आखिरी जमात जामा मस्जिद और बेलाल मस्जिद में सुबह 8.15 बजे अदा की जाएगी. जामा मस्जिद में हाफिज मेराज आलम व बेलाल मस्जिद में हाफिज अब्दुल हामिद साहब इमामत फर्माएंगे. अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष अब्दुल रउफ अंसारी व सचिव शाहिद अहमद बेलू ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि बकरीद का त्योहार खुशियों के साथ शान्तिपूर्ण और कानून का सम्मान के सौहार्द्र माहौल में मनाएं. साथ ही कुर्बानी एहतियात के साथ पर्दे में करें और एक दूसरे का ख्याल रखते हुए ईद उल अजहा का त्योहार मनाएं. कुर्बानी की तस्वीर या विडियो किसी भी सोशल मीडिया पर शेयर न करें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *