कोडरमा: अंतिम सोमवारी पर निकली भव्य जलयात्रा, हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल

Koderma: डोमचांच प्रखंड के खरखार पंचायत स्थित कालेश्वर नाथ मंदिर से सावन की अंतिम सोमवारी पर भव्य जलयात्रा निकाली गई. जलयात्रा कटरियाटांड़...

last somvar

Koderma: डोमचांच प्रखंड के खरखार पंचायत स्थित कालेश्वर नाथ मंदिर से सावन की अंतिम सोमवारी पर भव्य जलयात्रा निकाली गई. जलयात्रा कटरियाटांड़ मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए मसमोहना स्थित उत्तरवाहिनी नदी पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने जल का संकल्प लेकर कलश में जल भरा. इसके बाद सैकड़ों शिवभक्त बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए सिद्धेश्वर नाथ, कुंजेश्वर नाथ और कालेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किया. यात्रा वापस कटरियाटांड़ मंदिर पहुंची, जहां शिवलिंग का जलाभिषेक किया गया.

शरबत पिलाकर किया स्वागत

जलयात्रा के दौरान खरखार की अंजुमन कमेटी और हुसैन क्लब के सदस्यों ने श्रद्धालुओं का फूल बरसाकर स्वागत किया. लोगों को शरबत और ठंडा पानी भी पिलाया गया. इस दौरान हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल देखने को मिली और दोनों समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर सद्भाव का संदेश दिया. सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था में स्थानीय लोगों व स्वयंसेवकों ने सहयोग किया.

AlsoRead:JPSC -JSSC परीक्षा संचालन में गड़बड़ी के आरोपी पवन सिंह ने CID कोर्ट से मांगी अग्रिम बेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *