कोडरमा: जे जे कॉलेज में 10 अगस्त से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना-तालाबंदी, वार्ता के बाद समाप्त

Koderma: जेजे कॉलेज समेत जिलेभर के डिग्री कॉलेज की संबद्धता विनोबा भावे विश्वविद्यालय से हटाकर गिरिडीह के सर जे सी बोस विश्वविद्यालय...

Koderma: Indefinite sit-in and lockout at JJ College, ongoing since August 10, called off following talks.

Koderma: जेजे कॉलेज समेत जिलेभर के डिग्री कॉलेज की संबद्धता विनोबा भावे विश्वविद्यालय से हटाकर गिरिडीह के सर जे सी बोस विश्वविद्यालय से जोड़ने के विरोध में 10 अगस्त से जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना-तालाबंदी वार्ता के बाद समाप्त हो गया. झारखंड राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव के पहल पर आंदोलनकारियों से वार्ता हुई,जिसके बाद जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति ने छात्रहित में आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की. पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने समिति को भरोशा दिलाया कि ऐतिहासिक जेजे कॉलेज को वीबीयू की जगह सर जे सी बोस विश्वविद्यालय से जोड़ने में भौगालिक स्थिति की जानकारी नही ली गयी होगी.

छात्रों के लिए हज़ारीबाग की जगह गिरिडीह जाना कठिनाई पूर्ण

यहाँ के छात्रों के लिए हज़ारीबाग़ की जगह गिरिडीह जाना काफी कठिनाई पूर्ण होगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि कोडरमा जिले के हज़ारों छात्रों के छात्रहित में जेजे कॉलेज को वीबीयू से जोड़े रखना ही छात्रहित में लिया गया निर्णय साबित होगा. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार छात्रों के मुद्दे पर काफी संवेदनशील है, यहां के छात्रों और जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति की मांगों को सीएम तक सीधे पहुंचाया जाएगा.साथ ही सीएम से प्रतिनिधिमंडल के जरिये वार्ता कर जेजे कॉलेज को वीबीयू से जोड़ने, ऑटोनोमस कॉलेज बनाने या विश्वविद्यालय बनाने का आग्रह किया जाएगा.उन्होंने कहा उनकी पढ़ाई भी जेजे कॉलेज से हुई है और छात्र जीवन मे वे छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके है, निश्चित तौर पर जेजे कॉलेज बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.

सीएम से मिलकर संवाद कराने का भरोशा दिलाया

जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेश भारती और सचिव देवेन्द्र कुमार ने कहा कि आंदोलन की मांगें सीएम तक पहुंचाने और सीएम से प्रतिनिधिमंडल मिलने को लेकर सरकार में मंत्री का दर्जा प्राप्त पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव और जेएमएम जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने पहल की,जो स्वागतयोग्य कदम है. उन्होंने छात्रों और समिति से वार्ता कर मांगो को जायज करार दिया और प्रतिनिधिमंडल को सीएम से मिलकर संवाद कराने का भरोशा दिलाया है.

 छात्रों के भविष्य और कोडरमा के स्वाभिमान की रक्षा के लिए सकारात्मक पहल

हज़ारो छात्रों के भविष्य और कोडरमा के स्वाभिमान की रक्षा के लिए सकारात्मक पहल की जा रही है,तो समिति इस पहल के साथ खड़ी है और आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा कर दी है. समिति ने पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव और जेएमएम जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय को मांग पत्र सौंपा और शीघ्र ही सीएम का समय दिलाने का आग्रह किया. मौके पर राम रतन अवध्या, सईद नसीम,नीरज सिंह,सुजीत नायक,तौफीक हुसैन,मो सुभान,अनु वर्मा, अंशु कुमारी,प्रिया शर्मा,रजनी कुमारी, पवन यादव, यूसुफ रजा समेत दर्जनों छात्र मौजूद थे.

ALSO READ : दिव्यांग अभ्यर्थी निशात अब्दुल्ला ने उठाए नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल, 2017 पंचायत सचिव भर्ती से CGL तक न्याय की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *