रांची: चार बंडल बिजली तार के साथ पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ा

Ranchi: पिठोरिया थाना पुलिस ने बिजली तार चोरी के मामले में शातिर चोर नगड़ी के साहेर बस्ती निवासी कौसर अंसारी को गिरफ्तार...

ranchi police

Ranchi: पिठोरिया थाना पुलिस ने बिजली तार चोरी के मामले में शातिर चोर नगड़ी के साहेर बस्ती निवासी कौसर अंसारी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से चोरी के चार बंडल बिजली तार तथा चोरी में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया गया है. आरोपी के खिलाफ नगड़ी थाना में चोरी के तीन मामले पहले से दर्ज हैं. पिठोरिया पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में निर्माणाधीन मकानों और अन्य स्थानों से लगातार बिजली के तार चोरी होने की सूचना मिल रही थी. इसी सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सतीश कुमार और उनकी टीम ने छापेमारी की. पुलिस टीम ने पिठोरिया के कुरकुरिया इलाके से आरोपी को गिरफ्तार किया. इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए बिजली के तार बरामद किए गए.

AlsoRead:रांची: भूख हड़ताल के 16वें दिन देवेंद्र नाथ महतो का BP 84/39, सदर अस्पताल में मेडिकल निगरानी में हैं छात्र नेता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *