शराब घोटाला केस में बाबूलाल मरांडी की PIL पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

Ranchi: झारखंड शराब घोटाला मामले में स्वतंत्र एजेंसी से जाँच की मांग के लिए दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई...

AI IMAGE

Ranchi: झारखंड शराब घोटाला मामले में स्वतंत्र एजेंसी से जाँच की मांग के लिए दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मंगलवार की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट में यह जानकारी दी गया है याचिका के विरोध में सरकार हस्तक्षेप याचिका दायर करेगी. जिसके बाद अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए 1 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है.

स्वतंत्र एजेंसी से कराने के लिए जनहित याचिका की दायर

झारखंड में प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के विधायक दल के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाला केस की जाँच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने के लिए जनहित याचिका दायर की है. इस जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में सुनवाई हुई. सुनवाई में बाबूलाल मरांडी की ओर से वरीय अधिवक्ता राजीव सिन्हा और सूरज किशोर प्रसाद ने बहस की.

ALSO READ : MLA जयराम महतो के द्वारा थाना प्रभारी को गाली गलौज करने के बाद धनबाद में पुलिसकर्मियों में आक्रोश, काम बंद करने की दी चेतावनी, पुलिस लाइन में बैठक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *