Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: मरकच्चो थाना के सामने कचरे का अंबार, सफाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी

Koderma: मरकच्चो थाना परिसर के सामने स्थित ब्लॉक चौक पर कई दिनों से कचरे का अंबार लगा हुआ है. गंदगी और दुर्गंध...

मरकच्चो थाना के सामने कचरे का अंबार

Koderma: मरकच्चो थाना परिसर के सामने स्थित ब्लॉक चौक पर कई दिनों से कचरे का अंबार लगा हुआ है. गंदगी और दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों, राहगीरों तथा पुलिसकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

संक्रमण और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप की आशंका

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से कचरे का उठाव नहीं होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है. उनका कहना है कि यह समस्या केवल ब्लॉक चौक तक सीमित नहीं है, बल्कि मरकच्चो बाजार और आसपास के कई इलाकों में भी कचरे के ढेर लगे हुए हैं.

प्रशासन से तत्काल सफाई की मांग

ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने सवाल उठाया कि जब थाना जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक स्थल के सामने नियमित सफाई नहीं हो रही है, तो अन्य क्षेत्रों की स्थिति का सहज अनुमान लगाया जा सकता है. लोगों ने प्रखंड प्रशासन से जल्द कचरा हटवाकर नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

ALSO READ : कोडरमा: भाजपा मरकच्चो मंडल की बैठक, मोदी सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने पर जोर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *