Click Here
Click Here
Click Here

मोहर्रम को लेकर कोडरमा पुलिस अलर्ट, SP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण

Koderma: मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कोडरमा पुलिस अधीक्षक ने तिलैया एवं कोडरमा थाना क्षेत्र...

SP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण
SP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण

Koderma: मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कोडरमा पुलिस अधीक्षक ने तिलैया एवं कोडरमा थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थलों और जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान कोडरमा थाना क्षेत्र के जलवाबाद और पांडेडीह तथा तिलैया थाना क्षेत्र के गोमो, करमा, भादोडीह, झंडा चौक और गांधी चौक समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया.

Also Read: सावधान : ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करना अब पड़ेगा ज्यादा भारी, रेलवे ने डबल किया फाइन

पुलिस अधिकारियों को निर्देश

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया.

साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां रखने का निर्देश दिया. पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से भी आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *