Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: पति के इलाज के लिए पत्नी घूम-घूमकर मदद के लिए फैला रही थी आंचल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, प्रशासन को दिया निर्देश

Gumla: गुमला सदर अस्पताल में इलाजरत पति के लिए पत्नी आंचल फैलाकर लोगों से मदद की गुहार लगा रही थी. सदर अस्पताल...

Gumla: गुमला सदर अस्पताल में इलाजरत पति के लिए पत्नी आंचल फैलाकर लोगों से मदद की गुहार लगा रही थी. सदर अस्पताल में 15 दिनों से जगन्नाथ तिर्की भर्ती हैं. विभिन्न सोशल मीडिया में यह मामला वायरल होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले पर संज्ञान लिया है. सूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को तत्काल पीड़ित का समुचित इलाज सहित अन्य सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया है.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: चमरगड्डा जंगल में वन विभाग की योजना पर उठे सवाल, सूचना पट्ट नहीं होने से पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न

आर्थिक रूप से कमजोर है परिवार

इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया. बता दें कि मरीज जगन्नाथ तिर्की पेट की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं. बेहतर इलाज के लिए दो दिन पहले ही डॉक्टर ने रांची रेफर कर दिया था. लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण परिवार के लोग रांची नहीं ले जा सके. इसके बाद पीड़ित की पत्नी ने भिक्षाटन का रास्ता चुना. मरीज की पत्नी काटासारू घूम-घूमकर आर्थिक मदद की गुहार लगाती रही.

यह भी पढ़ें: दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सम्मान ग्रहण करेंगी रूपी और कल्पना सोरेन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *