Koderma : ऑपरेशन सतर्क के तहत दिनांक- 08.06.2026 को आरक्षी/बृजेंद्र प्रताप सिंह तथा आरक्षी/सोनू कुमार सभी रेसुब,पोस्ट कोडरमा के बल सदस्य कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म सं0 -04 के कालका ईड के अन्तिम छोर में पेट्रोलिंग ड्यूटी पूरा करके पोस्ट पर आने के क्रम में समय 05:40 बजे उक्त प्लेटफार्म के पास पहूॅचे तो दो व्यक्तियों को 03 काले रंग के पिठ्ठु बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा गया. संदेह होने पर उनके पास जाकर पूछताछ किया गया तो उसने अपना नाम(1) दीपक कुमार व पता , उम्र करीब 18 वर्ष, पिता- राजेश यादव , सा0-नईकी अहरी , थाना- परेया, जिला- गया जी (बिहार)(2) राहुल कुमार उम्र करीब 18 वर्ष, पिता-मुसाफिर यादव , सा0-धर्म बीघा , थाना- मगध, जिला- गया जी (बिहार) का रहने वाले बताया.
बिहार ले जाने की थी तैयारी, आरपीएफ ने पकड़ी 36 लीटर बीयर
जब दीपक कुमार वाले पिठ्ठु बैग को खोलकर चेक किया गया तो उसके अंदर रखा हुआ 24 अदद godfathe the legendary supreme strong beer जिसमें प्रत्येक की क्षमता 500 मिली0 और प्रत्येक का किमत -150 रूपये अंकित पाया गया. तथा राहुल कुमार वाले पहले पिठ्ठु बैग को खोलकर चेक किया गया तो उसके अंदर रखा हुआ 24अदद kingfisher strong premium beer जिसमें प्रत्येक की क्षमता 500 मिली0 और प्रत्येक का किमत -150 रूपये अंकित पाया गया व दूसरा बैग को वहीं खोलकर चेक किया गया तो उसमें 24अदद kingfisher strong premium beer जिसमें प्रत्येक की क्षमता 500 मिली0 और प्रत्येक का कीमत -150 रूपये अंकित पाया गया. उक्त की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोडरमा मौके पर पहुंचे तथा इस बाबत पूछताछ किया गया तो उनकेे द्वारा बताया गया कि हम बेरोजगार हैं इसलिए इसे बिहार ले जाकर अधिक दामों में बेचते हैं. बियर के बाबत न तो कोई कागजात दिखाये और ना ही संतोषप्रद जबाब दिये। जिसके बाद मौके पर ही उपस्थित गवाहों के समक्ष निरीक्षक/दीपक कुमार, रेसुब पोस्ट कोडरमा के द्वारा उपर्युक्त बियर को जप्ती सूची बनाते हुए जप्त किया गया तथा पकड़े गये दोनों व्यक्तियों का गिरफ्तारी सह जामातालाशी बनाते हुए गिरफ्तार किया गया तथा अग्रिम कार्यवाही वास्ते रेसुब पोस्ट कोडरमा पर लाया गया. जब्त सभी बियर की कुल क्षमता- 36000 मिली0 व कुल कीमत- 10800/- रूपये आंका गया. सभी बियर और पकड़े गए दोनों अभियुक्तों को अग्रिम कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग कोडरमा को सुपुर्द कर दिया गया.

Also Read : कोडरमा, डोमचांच समेत पांच प्रखंडों में आज साढ़े चार घंटे रहेगी बिजली बाधित
