कोडरमा एसपी ने सतगांवा थाने में लगाया जनता दरबार, 25 मामलों का किया त्वरित निष्पादन

Koderma: भा.पु.से. पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष आज गुरुवार को कोडरमा जिले के सतगांवा थाना पहुंचे. यहां उन्होंने थाना परिसर में जनसुनवाई कार्यक्रम...

Koderma SP
आम जनता की समस्याएं सुनते कोडरमा एसपी

Koderma: भा.पु.से. पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष आज गुरुवार को कोडरमा जिले के सतगांवा थाना पहुंचे. यहां उन्होंने थाना परिसर में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया. जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सतगांवा थाना क्षेत्र कि आम जनता के कुल 25 मामलों को सुना गया तथा उसका त्वरित निष्पादन किया गया. इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था के संबंध में रूबरू हुए एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया, कि कोडरमा पुलिस जिले में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रतिबद्ध है.

पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भी पुलिस अधीक्षक के इस पहल की सराहना की गई तथा कहा गया कि इस प्रकार के कार्यक्रम सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस एवं पब्लिक के बीच बेहतर संबंध बनाने तथा आम जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने हेतु एक सार्थक पहल है. सतगांवा थाना क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सतगांवा थानार्न्तगत अवस्थित पेट्रो जलप्रपात, बासोडीह बाजार, बिहार राज्य के सीमावर्ती इलाके आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी, सतगांवा को क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था कायम रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशदिया. पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार का जनता दरबार प्रत्येक सप्ताह विभिन्न थाना क्षेत्र में लगाया जायेगा, ताकि दूर-दराज क्षेत्र की आम जनता को अपनी समस्या रखने हेतु कष्ट करके जिला मुख्यालय न आना पड़े.

यह भी पढ़ें: नवाचारी योजनाओं पर रखें फोकस, विभिन्न योजनाओं एवं बजटीय प्रावधानों के कार्यान्वयन को गति प्रदान करेः सीएम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *