कोडरमा: विद्यालय में शिक्षकों और भवन की भारी कमी, जर्जर कमरों में पढ़ने को मजबूर 1 से 8 तक के छात्र

Koderma: जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत पुरनाडीह पंचायत के ग्राम नवादा स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव...

मध्य विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है

Koderma: जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत पुरनाडीह पंचायत के ग्राम नवादा स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. यहां कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई होती है, लेकिन पूरे विद्यालय में सिर्फ 2 शिक्षक और 3 कमरे ही उपलब्ध हैं.

नहीं हो पा रही है सुचारु रूप से पढ़ाई 

विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या काफी है, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण एक साथ कई कक्षाओं को तीन ही कमरे में बैठाकर पढ़ाना पड़ रहा है. इससे पढ़ाई सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है. सबसे बड़ी परेशानी भवन को लेकर है. स्कूल के 3 कमरों में से 2 कमरे जर्जर स्थिति में हैं. छत और दीवारों में दरारें पड़ गई हैं. बरसात के दिनों में पानी लिक होती है.

शिक्षकों और भवन निर्माण की है मांग

शिक्षकों और अभिभावकों को हमेशा डर बना रहता है कि कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना न हो जाए. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने विभाग से जल्द से जल्द अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति और नए भवन निर्माण की मांग की है. उनका कहना है कि जब तक पर्याप्त शिक्षक और सुरक्षित भवन नहीं मिलेगा, तब तक बच्चों की पढ़ाई गुणवत्तापूर्ण नहीं हो सकेगी. ग्रामीणों ने भी जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से हस्तक्षेप कर विद्यालय की स्थिति सुधारने की मांग की है ताकि बच्चे बिना किसी भय के पढ़ सकें.

ALSO READ : झारखंड में प्रमोशन का नया फॉर्मूला: अब 2 साल का प्रोबेशन अलग, प्रमोशन के लिए करना होगा लंबा इंतजार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *