Palamu:आज पलामू जिले में कोयल अपैरल पार्क का पुनः शुभारंभ किया गया.यह पहल जिला प्रशासन एवं लीज़र एंड लाइफस्टाइल ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से संचालित हो रही है, जहां डिक्सी स्कॉट (Dixcy Scott) अंतःवस्त्र उत्पादन इकाई में स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं द्वारा कार्य किया जा रहा है.इस इकाई के माध्यम से वर्तमान में सखी मंडल की 60 दीदियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया गया है,वहीं आगामी 6 माह में लगभग 300 महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने JSLPS की दीदियों के कार्यों की सराहना करते हुए इस मॉडल को अन्य जिलों एवं प्रखंडों में भी लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया.कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने जिले में इस प्रकार की पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पाटन प्रखंड स्थित कोयल अपैरल पार्क के रीनोवेशन हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की.साथ ही उन्होंने टी-शर्ट एवं पैजामा निर्माण कार्य प्रारंभ करने का सुझाव भी दिया.

यह पहल स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण एवं टिकाऊ आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण विकास मंत्री एवं वित्त मंत्री द्वारा सखी मंडल की दीदियों द्वारा लगाए गए विभिन्न उत्पादों के स्टॉल का निरीक्षण भी किया गया. इस दौरान मनातू प्रखंड के मधु, पपीता, तरबूज, लेयर बर्ड के साथ-साथ अन्य प्रखंडों के श्रृंगार सामग्री, तेल एवं दाल जैसे उत्पादों की जानकारी प्राप्त की गई.
AlsoRead:स्टार्टअप और छोटे उद्योग ही बनाएंगे भारत को विकसित: संजय सेठ
