Click Here
Click Here
Click Here

लैंड स्कैम: विनोद सिंह की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई, कोर्ट अब ED का पक्ष सुनेगा

रांची: रांची के बड़गाईं स्थित साढ़े आठ एकड़ भूमि पर कब्जा से जुड़े मामले में आरोपी आर्किटेक्ट विनोद सिंह की डिस्चार्ज पिटीशन...

रांची: रांची के बड़गाईं स्थित साढ़े आठ एकड़ भूमि पर कब्जा से जुड़े मामले में आरोपी आर्किटेक्ट विनोद सिंह की डिस्चार्ज पिटीशन पर गुरुवार को व्यवहार न्यायालय स्थित PMLA कोर्ट में सुनवाई हुई.

ED का पक्ष सुनेगा कोर्ट 

मामले में विनोद सिंह की ओर से अधिवक्ता ने उनका पक्ष रखते हुए खुद को निर्दोष बताया और कहा कि उन्हें इस केस से मुक्त किया जाए. वहीं विनोद सिंह के अधिवक्ता ने लिखित पक्ष भी अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया. अब कोर्ट इस मामले में ED का पक्ष सुनेगा.

इनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है

बता दें कि इस मामले में आर्किटेक्ट विनोद सिंह, बड़गाईं अंचल के निलंबित उप राजस्वकर्मी भानु प्रताप प्रसाद, रैयत राजकुमार पाहन, जमीन कारोबारी हिलेरियस कच्छप, अंतू तिर्की समेत अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है. इस केस से जुड़े सभी आरोपियों को बेल मिल चुकी है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *