Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड के सरकारी स्कूलों में 27 जून से शुरू होगा लिटिल चैंप्स फुटबॉल टूर्नामेंट

कक्षा 3 से 5 तक के बच्चे ले सकेंगे हिस्सा, स्कूल से लेकर राज्य स्तर तक होगी प्रतियोगिता Ranchi: झारखंड के सरकारी...

  • कक्षा 3 से 5 तक के बच्चे ले सकेंगे हिस्सा, स्कूल से लेकर राज्य स्तर तक होगी प्रतियोगिता

Ranchi: झारखंड के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के बच्चों के लिए अच्छी खबर है. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने ‘2nd लिटिल चैंप्स फुटबॉल टूर्नामेंट 2026-27’ के आयोजन का आदेश जारी कर दिया है. इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 5 तक के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकेंगे. टूर्नामेंट विद्यालय, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर कराया जाएगा. यह प्रतियोगिता अंडर-12 बालक और बालिका वर्ग के लिए होगी. इसमें वही बच्चे शामिल हो सकेंगे जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2015 से 31 दिसंबर 2018 के बीच है. प्रतियोगिता का आयोजन राज्य के सरकारी प्राथमिक विद्यालय, सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय और मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: इस्तीफा : जॉज कुरियन नें केंद्रीय अल्पसंख्यक और मतस्य राज्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर

27 जून तक स्कूल स्तर पर होंगे मुकाबले

  • आदेश के मुताबिक प्रतियोगिता चार चरणों में कराई जाएगी.
  • विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता 27 जून 2026 तक पूरी होगी.
  • प्रखंड स्तर के मुकाबले 30 जून 2026 तक होंगे.
  • जिला स्तर की प्रतियोगिता 15 जुलाई 2026 तक संपन्न कराई जाएगी.
  • इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 23 से 25 जुलाई 2026 तक रांची के खेलगांव में आयोजित होगी.

हर टीम में 12 खिलाड़ी, एक ही स्कूल के होने चाहिए

टूर्नामेंट में हर टीम में कुल 12 खिलाड़ी होंगे. इनमें 8 मुख्य खिलाड़ी और 4 अतिरिक्त खिलाड़ी शामिल रहेंगे. सभी खिलाड़ी एक ही स्कूल के छात्र होने चाहिए. प्रतियोगिता टीम इवेंट के रूप में होगी. मैच के दौरान खिलाड़ियों को खेल पोशाक में रहना होगा और जर्सी पर नंबर लिखना अनिवार्य होगा.

ये दस्तावेज होंगे जरूरी

  • प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पंजीयन के समय कुछ जरूरी कागजात देने होंगे.
  • जन्म प्रमाण-पत्र या बोनाफाइड सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज की दो रंगीन फोटो

मैच 15-15 मिनट के दो हाफ में होंगे

फुटबॉल मैच की अवधि 15-5-15 मिनट तय की गई है, यानी 15 मिनट का पहला हाफ, 5 मिनट का ब्रेक और फिर 15 मिनट का दूसरा हाफ. प्रतियोगिता स्कूल स्तर से शुरू होकर आगे के स्तरों तक जाएगी. स्कूल स्तर पर चुनी गई टीमें प्रखंड स्तर पर, प्रखंड की विजेता टीमें जिला स्तर पर और जिला की विजेता टीमें राज्य स्तर पर खेलेंगी.

विजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र

प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. प्रखंड स्तर की प्रतियोगिता पर अधिकतम 10 हजार रुपये और जिला स्तर की प्रतियोगिता पर अधिकतम 8 हजार रुपये प्रति प्रखंड खर्च किए जाएंगे. इस राशि से बैनर, अल्पाहार, पुरस्कार और टीमों के परिवहन जैसी व्यवस्थाएं की जाएंगी.

यह भी पढ़ें: NASA ने बताया प्रशांत महासागर में अल नीनो सक्रिय, भारत में भी दिखेगा असर

राज्य स्तर पर खिलाड़ियों को मिलेगी खेल किट

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहुंचने वाली टीमों के खिलाड़ियों को जर्सी सेट, शिन गार्ड, जूता और मोजा उपलब्ध कराया जाएगा. सभी टीमों के साथ दो एस्कॉर्ट शिक्षक रहेंगे, जबकि बालिका टीम के साथ महिला शिक्षिका का रहना अनिवार्य होगा. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि तय समय-सीमा के भीतर इस प्रतियोगिता का आयोजन सुनिश्चित कराया जाए.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *