लोहरदगा: MVDAV पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता का आयोजिन, विद्यार्थियों ने सुरक्षित यातायात का लिया संकल्प

Lohardaga: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से MVDAV पब्लिक स्कूल, लोहरदगा में सड़क...

लोहरदगा
सड़क सुरक्षा जागरूकता संगोष्ठी

Lohardaga: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से MVDAV पब्लिक स्कूल, लोहरदगा में सड़क सुरक्षा जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. संगोष्ठी के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी दी गई और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया.

सड़क सुरक्षा,सबसे बड़ी सामाजिक आवश्यकता

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई. विद्यालय प्रबंधन ने सभी आगंतुकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा आज के समय की सबसे बड़ी सामाजिक आवश्यकता है. प्रतिदिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में अनेक लोगों की जान चली जाती है, जिनमें अधिकांश दुर्घटनाएं यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं. ऐसे में विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना बेहद आवश्यक है.

यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य -DTO

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है. उन्होंने बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है। दोपहिया वाहन चलाते समय चालक और पीछे बैठने वाले दोनों व्यक्तियों को हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए, वहीं चारपहिया वाहन में चालक सहित सभी यात्रियों को सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए.
ALSO READ: DVC के 79वें स्थापना दिवस समारोह के तहत DVC KTPS में क्रिकेट मैच का आयोजन

सड़क सुरक्षा नियमों का हमेशा पालन करने की ली शपथ

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का हमेशा पालन करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की सामूहिक शपथ ली. विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचाया जा सके. संगोष्ठी ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी रही. विद्यार्थियों ने भी सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया. यह आयोजन सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और जिम्मेदार नागरिक तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *