खूंटी में ACB का बड़ा एक्शन:  रिश्वत लेते महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Khunti: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को एक...

घुस लेते गिरफ्तार हुई महिला थाना प्रभारी

Khunti:  झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी रांची की टीम ने खूंटी जिले के महिला थाना की प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

केस से नाम हटाने के एवज में मांगी थी घूस:

मिली जानकारी के अनुसार, महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी ने महिला थाने में दर्ज एक मामले से आरोपी का नाम हटाने और जांच में राहत देने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी. पीड़ित पक्ष घूस देने के पक्ष में नहीं था, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत एसीबी रांची कार्यालय में दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का गुप्त सत्यापन कराया. जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद एसीबी ने सुलेखा कुमारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया.

रंगे हाथ दबोची गईं थाना प्रभारी:

तय योजना के मुताबिक, जैसे ही शिकायतकर्ता रिश्वत की राशि लेकर महिला थाना प्रभारी के पास पहुंचा और उन्हें पैसे सौंपे, आसपास सादे लिबास में तैनात एसीबी की टीम ने सुलेखा कुमारी को रंगे हाथ दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया और पूछताछ के लिए रांची स्थित एसीबी मुख्यालय ले गई.
Read Also:
चलती बाइक पर रील का जुनून बना जानलेवा: मशरूम बेचकर लौट रहे दो युवकों की कार से भीषण भिड़ंत, दोनों गंभीर

खूंटी महिला थाने में दूसरी बार दोहराया गया इतिहास:

यह कोई पहला मौका नहीं है जब खूंटी महिला थाना की प्रभारी रिश्वत लेते गिरफ्तार हुई हैं.खूंटी महिला थाने में भ्रष्टाचार का यह दूसरा बड़ा मामला है: इससे पहले, वर्ष 2021 में भी तत्कालीन महिला थाना प्रभारी मीरा कुमारी को एसीबी की टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था.एक ही थाने में कुछ वर्षों के भीतर दो-दो थाना प्रभारियों का रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार होना, पुलिस प्रशासन की साख और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *