Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

Chaibasa: जिले में नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. कोबरा 209 बटालियन के नेतृत्व में सारंडा...

Chaibasa: जिले में नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. कोबरा 209 बटालियन के नेतृत्व में सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र के रूटुगुटू जंगल में चलाए जा रहे सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में घातक हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है.

मुठभेड़ के बाद चला अभियान

पिछले दिनों नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद इस इलाके में लगातार फॉलो-अप कार्रवाई की जा रही थी. कोबरा 209 बटालियन, जिला पुलिस और अन्य अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम जब रूटुगुटू के दुर्गम जंगलों में तलाशी ले रही थी, तब नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों का जखीरा मिला.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

SLR राइफल, कार्बाइन समेत कई सामान हुए बरामद

सुरक्षाबलों ने मौके से एक एसएलआर राइफल, एक कार्बाइन और एसएलआर की मैगजीन, 182 राउंड जिंदा कारतूस, भारी संख्या में खाली कारतूस और एक एके-47 का खाली खोखा, पांच किलो जिलेटिन, डेटोनेटर और कॉर्टेक्स वायर बरामद किया.

ALSO READ: Newswave Special: कर्तव्य का कांटा या पुत्र धर्म का ‘मोह’, LRDC प्रभात कुमार की सजा बरकरार, पर दलीलों ने चौंकाया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *