मनोहरपुर: पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, शराब के नशे में लात-घूसों से पीटकर ली थी जान

Chakradharpur: एतवार बाजार में पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 35 वर्षीय चरण महली को गिरफ्तार किया है. आरोपी...

गिरफ्तार आरोपी पति

Chakradharpur:  एतवार बाजार में पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 35 वर्षीय चरण महली को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने शराब के नशे में अपनी दूसरी पत्नी रीना मच्छुवा की लात-घूसों से पीटकर हत्या करने की बात कबूल की है.

क्या है पूरा मामला?

13 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि मनोहरपुर एतवार बाजार में जमीन पर एक महिला का शव पड़ा है. सूचना के सत्यापन के बाद 14 मई 2026 को मनोहरपुर थाना में कांड संख्या 23/2026 दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के निर्देश पर SDPO मनोहरपुर, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की गई. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी कर मुख्य आरोपी को पकड़ा.

आरोपी ने कबूला जुर्म

गिरफ्तार आरोपी चरण महली, पिता स्व. मगरनाथ महली, निवासी ईटाम, थाना रनियां, जिला खूंटी का निवासी है. वर्तमान में वह मनोहरपुर बाजार में रह रहा था. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब के नशे में था और उसी हालत में उसने अपनी दूसरी पत्नी रीना मच्छुवा के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई.

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

इस कार्रवाई को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोहरपुर के नेतृत्व में अंजाम दिया गया. टीम में थाना प्रभारी पु.अ.नि. अम्मीएल एक्का, पु.अ.नि. मयंक प्रसाद, पु.अ.नि. लालू प्रसाद, आरक्षी 1115 सैकोलन खाखा व अन्य सशस्त्र बल शामिल थे. फिलहाल पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें: अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक, आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *