Click Here
Click Here
Click Here

अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक, आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश

Saraikela: जिला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल विकास कुमार राय द्वारा क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालकों के साथ...

Sub-divisional officer Chandil
पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक करते अनुमंडल पदाधिकारी

Saraikela:  जिला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल विकास कुमार राय द्वारा क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में क्षेत्र में पेट्रोल एवं डीजल की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

प्राथमिकता के आधार पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराने का निर्देश

बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया कि आम उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. वर्तमान में पेट्रोल पंपों पर लग रही कतारों के सुनियोजित एवं व्यवस्थित प्रबंधन हेतु आवश्यक व्यवस्था बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया. साथ ही एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन, खाद्य सामग्री आपूर्ति से संबंधित वाहन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि जनहित से जुड़ी सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित होती रहें.  सभी पेट्रोल पंप संचालकों को पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप ईंधन वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

जिला प्रशासन ने की आम नागरिकों से अपील

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें एवं अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं. क्षेत्र में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है तथा प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है. आमजन आवश्यकतानुसार ही ईंधन क्रय करें एवं प्रशासन का सहयोग करें.

यह भी पढ़ें: चैनपुर अस्पताल ‘भगवान भरोसे’! सड़क हादसे के घायलों को जमीन पर लिटाकर करना पड़ा इलाज, व्यवस्था पर उठे बड़ा सवाल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *