Click Here
Click Here
Click Here

बगोदर चौक पर देर रात भीषण आग, तीन दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

Giridih: बगोदर चौक स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप शुक्रवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई. रात करीब 1 बजे दुकानों...

Giridih: बगोदर चौक स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप शुक्रवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई. रात करीब 1 बजे दुकानों से तेज लपटें उठने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

देखते ही देखते आग ने आसपास की तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. आग में सब्जी दुकान, किराना और जनरल स्टोर में रखा फ्रिज, काउंटर, नकदी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया. पीड़ित दुकानदारों ने लाखों रुपये के नुकसान की बात कही है.

स्थानीय लोगों ने बुझाई आग

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए. काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक दुकानों में रखा अधिकांश सामान जल चुका था.

आग के कारणों की जांच जारी 

आग लगने की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है. शॉर्ट सर्किट या जलता हुआ दीया हादसे की वजह हो सकता है. झारखंड पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में स्थायी दमकल व्यवस्था की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर समय रहते काबू पाया जा सके.

ALSO READ: तिसरी में गैस जांच के दौरान बवाल, BDO पर अभद्रता का आरोप, सड़क जाम के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *