Palamu : हुसैनाबाद शहर में लगा डिज़्नीलैंड में इन दिनों खास आकर्षण ‘जलपरी’ शो बना हुआ है. पारदर्शी टैंक में नीले पानी के बीच तैरती जलपरी का यह अनोखा नजारा शहर में पहली बार देखने को मिल रहा है. जलपरी की कलाबाजियां बच्चों से लेकर बड़ों के लिये आकर्षण का केंद्र है. बच्चों को जलपरी को करीब से देखने और फोटो-वीडियो बनाने का अच्छा अवसर मिल रहा है. मेले में इसके अलावा टावर झूला, ड्रेगन ट्रेन, ब्रेक डांस जैसे रोमांचक झूले और बच्चों के लिए मिक्की माउस समेत कई आकर्षण मौजूद हैं.
साथ ही महिलाओं के लिए ज्वेलरी, चूड़ियां और सजावटी सामान के स्टॉल भी लगाए गए हैं. आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि वे इस अनोखे ‘जलपरी’ शो का फायदा उठाएं और भीड़ बढ़ने से पहले अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचकर मेले का भरपूर आनंद लें.
ALSO READ : लैब आसिस्टेंट नियुक्ति में शामिल होने वाली याचिका खारिज
