Click Here
Click Here
Click Here

चंपाई सोरेन ने बंगाल-असम के जनादेश को बताया घुसपैठ और तुष्टीकरण के अंत की शुरुआत, अंधेरा छंटेगा, कमल खिलेगा

Ranchi: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिख रही बढ़त ने झारखंड की सियासत में...

Ranchi: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिख रही बढ़त ने झारखंड की सियासत में भी हलचल तेज कर दी है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने इन रुझानों को सुशासन की जीत बताते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रसिद्ध पंक्तियों अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा को उद्धृत करते हुए भाजपा के बढ़ते प्रभाव को ऐतिहासिक करार दिया.

तुष्टीकरण की राजनीति पर कड़ा प्रहार

चंपाई सोरेन ने अपने बयान में एक नया राजनीतिक विमर्श खड़ा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल और असम के चुनावी रुझान स्पष्ट संकेत हैं कि अब बांग्लादेशी घुसपैठ और तुष्टीकरण के सहारे सत्ता पाने वालों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी नीतियों के प्रति जनता का अटूट विश्वास बताया. सोरेन के अनुसार, जनता ने विभाजनकारी राजनीति को नकार कर विकास और स्थिर शासन को चुना है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

अरब सागर से गंगा सागर तक भाजपा का परचम

चंपाई सोरेन ने कहा कि आज पश्चिम में अरब सागर से लेकर पूर्व में गंगा सागर तक भाजपा का प्रभाव बढ़ा है. बंगाल अब विकास और सुशासन की नई राह पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है.केंद्र और राज्यों में भाजपा को मिल रहे समर्थन को उन्होंने ‘अभूतपूर्व’ और सुशासन का प्रमाण बताया. उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम, पुदुचेरी और तमिलनाडु की जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परिणाम देश की भावी राजनीति की दिशा तय करेंगे. दावा किया कि बंगाल में अब भय और घुसपैठ की राजनीति समाप्त होगी और पारदर्शी शासन की स्थापना होगी.

ALSO READ: असम-बंगाल में ‘कमल’ की धमक से झारखंड भाजपा चार्ज, गठबंधन के ‘तीरों’ से मचेगा घमासान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *