Click Here
Click Here
Click Here

मेसी की हैट्रिक से इतिहास, kylian-Ronaldo पीछे रह गए

Newswave Desk: लियोनेल मेसी ने फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है. अपने पहले ही मैच में अर्जेंटीना...

Newswave Desk: लियोनेल मेसी ने फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है. अपने पहले ही मैच में अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हरा दिया, जिसमें तीनों गोल मेसी ने किए. उनके इस शानदार प्रदर्शन ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

मैच की शुरुआत में ही मेसी (Lionel Messi) ने गोल करने की कोशिश की थी, लेकिन वह ऑफसाइड करार दिया गया. इसके बाद अल्जीरिया ने भी एक गोल किया, लेकिन वह भी ऑफसाइड हो गया. पहला आधिकारिक गोल मेसी ने 17वें मिनट में किया. इसके बाद उन्होंने दूसरे हाफ में 60वें और 76वें मिनट में दो और गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह फीफा विश्व कप में मेसी की पहली हैट्रिक है और इसके साथ ही उन्होंने इतिहास में बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. अब वह जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज़े के साथ संयुक्त रूप से फीफा विश्व कप इतिहास के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, दोनों के नाम 16-16 गोल हैं.

जानिए कौन किस स्थान पर हैं

तीसरे स्थान पर ब्राजील के दिग्गज रोनाल्डो (Ronaldo) हैं, जिन्होंने 15 गोल किए थे. इसके बाद जर्मनी के गर्ड म्युलर और फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे (kylian mbappe) संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं, दोनों के नाम 14-14 गोल हैं. वहीं, पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस लिस्ट में 34वें स्थान पर हैं. उन्होंने अब तक फीफा विश्व कप में 22 मैचों में 8 गोल किए हैं.

ALSO READ: मतदान के बाद जयराम महतो ने कहा – बैजनाथ की जीत तय, दूसरी सीट पर नहीं दिया जवाब

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *