Ranchi : मतदान करने के बाद विधायक जयराम महतो ने कहा कि राज्यसभा में वह ऐसे उम्मीदवार को वोट दिए है जो झारखंड की भावनाओं को परिभाषित कर सके. जयराम महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहली बार अनुसूचित जाति समाज से आने वाले वैद्यनाथ राम को उम्मीदवार बनाया है. यह चुनावी कदम उनकी दूरदर्शी सोच को दर्शाता है. दूसरी सीट पर मतदान को लेकर पूछे गए सवाल पर जयराम महतो ने सीधे तौर पर किसी उम्मीदवार का नाम नहीं लिया. उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की कृपा जिन पर होगी, वही जीतकर आएंगे. जयराम महतो ने कहा कि विधायक हैं हमारा संबंध केंद्र से समन्वय होना जरूरी है. तभी केंद्र की योजनाओं की लाभ राज्य के लोगों को मिलेगा. तभी राज्य का विकास होगा.
दूसरे कैंडिडेट पर सस्पेंस बरकरार
वही जेएमएम उम्मीदवार वैद्यनाथ राम पर कहा की बाबा बैजनाथ का आशीर्वाद है कि वह जीत रहे है. लेकिन दूसरे कैंडिडेट पर सस्पेंस बरकरार है. जिस उम्मीदवार को हमने मतदान किया है उसकी जरूर जीत होगी. मतदान से पहले विधानसभा परिसर में स्वास्थय मंत्री इरफान अंसारी, कांग्रेस विधायक जयमंगल उर्फ अनूप सिंह और विधायक जयराम महतो नजर आयें. हालांकि तीनों नेताओं के बीच क्या चर्चा हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.
विधानसभा पहुंची महुआ माजी
चुनाव के दौरान सांसद महुआ माजी भी चुनाव केंद्र पहुंची. जहां उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि झामुमो के मुखिया को झामुमो के सभी विधायकों पर पूरा भरोसा है. इसलिये पार्टी ने किसी भी तरह से रिज़ॉर्ट पॉलिटिक्स नहीं कि. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायकों को एक साथ रखने का कारण यह था कि किसी भी तरह की उन्हें असुविधा न हो.
ALSO READ : विधानसभा परिसर में छलका विधायकों का दर्द, बोले – वोट दे दिया भाई, अब शक की सुई बंद करो और घर जाने दो



