बेंगलुरु में गोमिया के प्रवासी मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम, मंत्री से लगाई मदद की गुहार 

Bokaro: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड से एक बार फिर प्रवासी मजदूर की मौत की दुखद खबर सामने आई है. गोमिया पंचायत...

Bokaro: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड से एक बार फिर प्रवासी मजदूर की मौत की दुखद खबर सामने आई है. गोमिया पंचायत निवासी बुचु गंझू के 46 वर्षीय पुत्र राजू गंझू की बेंगलुरु के मैसूर में इलाज के दौरान मौत हो गई. राजू वहां टावर लाइन में मजदूरी का काम करता था और अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए बाहर रह रहा था.

काम के दौरान गिरने से घायल हुआ था राजू

परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले फोन पर सूचना मिली थी कि राजू काम के दौरान गिर गया है, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई है. डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी. बीते 19 मई को मैसूर के एक स्थानीय अस्पताल में उसके पैर का ऑपरेशन किया गया.

ऑपरेशन के बाद आई मौत की खबर

ऑपरेशन के कुछ समय बाद ही परिवार को फिर फोन आया कि राजू गंझू की मौत हो चुकी है. यह खबर सुनते ही घर में मातम पसर गया. पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि परिजन सदमे में हैं.

शव को गांव लाने की चिंता में जुटे परिजन

राजू की मौत के बाद सबसे बड़ी चिंता उसके शव को गोमिया लाने की है. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार मदद की आस लगाए बैठा है. इसी को लेकर परिजन मंत्री योगेंद्र प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान के पास पहुंचे और सहायता की गुहार लगाई.

Read Also: टेंडर घोटाला के आरोपी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सिद्धांत कुमार ने ED कोर्ट में किया सरेंडर

मंत्री प्रतिनिधि ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा

विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद से बातचीत कर परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया है. साथ ही मृतक का शव गोमिया स्थित उसके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था कराने की बात कही है.

लगातार हो रही प्रवासी मजदूरों की मौत से लोग चिंतित

इस घटना के बाद इलाके में शोक और चिंता का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि गोमिया से बड़ी संख्या में मजदूर रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में जाते हैं, लेकिन कई बार वे वापस जिंदा नहीं लौटते. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और हालात पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *