ऑनलाइन प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग का अपहरण, धनबाद से आरोपी गिरफ्तार

Jamtara : मिहिजाम थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण से जुड़े एक संवेदनशील मामले का सफल उद्भेदन करते हुए पोक्सो एक्ट...

Jamtara : मिहिजाम थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण से जुड़े एक संवेदनशील मामले का सफल उद्भेदन करते हुए पोक्सो एक्ट के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धनबाद निवासी गणेश गोराय (19) को गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया. जानकारी के अनुसार, मिहिजाम थाना क्षेत्र के बोदमा गांव की 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रेमजाल में फंसाया और बहला-फुसलाकर घर से ले गया. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर पीड़ित पिता ने मिहिजाम थाना में शिकायत दर्ज कराई.

सोशल मीडिया के जाल में फंसी नाबालिग, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

शिकायत के आधार पर कांड संख्या 23/26 दर्ज कर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई. तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन एवं गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धनबाद के कालू बाथन क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा नाबालिग को बरामद कर लिया. मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने युवाओं से सोशल मीडिया के उपयोग में सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि ऑनलाइन माध्यमों पर किसी के बहकावे में आकर उठाया गया गलत कदम गंभीर परिणाम ला सकता है. उन्होंने कहा कि पोक्सो जैसे मामलों में कानून बेहद सख्त है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने नाबालिग की चिकित्सीय जांच एवं अन्य कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Also Read : मीठे आम की असली पहचान: रंग नहीं, खुशबू और वजन है जरूरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *