Click Here
Click Here
Click Here

जनमुद्दों पर मुखर विधायक आलोक चौरसिया, विधानसभा में पलामू के धार्मिक व प्राकृतिक स्थलों को पर्यटन हब बनाने की मांग

पलामू: डाल्टनगंज-भंडारिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक चौरसिया ने एक बार फिर विधानसभा सत्र के दौरान जनता की आवाज को मजबूती के...

पलामू: डाल्टनगंज-भंडारिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक चौरसिया ने एक बार फिर विधानसभा सत्र के दौरान जनता की आवाज को मजबूती के साथ सदन के पटल पर रखा. विधायक ने अपने क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के विकास का मुद्दा उठाते हुए सरकार से विशेष पैकेज की मांग की.

धार्मिक स्थलों के विकास की रखी मांग

उन्होंने सदन में स्पष्ट किया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राधा कृष्ण मंदिर, नाग बाबा मंदिर, पहाड़ी बाबा मंदिर, भैसाखुर मंदिर और ऐतिहासिक शाहपुर किला जैसे स्थलों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. इन स्थलों के समुचित विकास से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है.

Also Read: दारू थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक गिरफ्तार

प्राकृतिक जलाशयों को पर्यटन मानचित्र में शामिल करने का आग्रह

इसके साथ ही विधायक ने मलय डैम और रानीताल डैम को भी पर्यटन मानचित्र पर प्रमुखता से विकसित करने का आग्रह किया, ताकि इन प्राकृतिक जलाशयों की सुंदरता का लाभ क्षेत्र को मिल सके और पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो.

पर्यटन विकास से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

विधायक आलोक चौरसिया ने जोर देते हुए कहा कि यदि इन स्थलों को विशेष पैकेज के तहत विकसित किया जाता है, तो इससे न केवल पलामू में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

क्षेत्रीय विकास के लिए उठाई पुरजोर मांग

उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास से न केवल सरकारी राजस्व में बढ़ोतरी होगी, बल्कि क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान भी मजबूत होगी. विधायक ने सरकार से इन सभी परियोजनाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने और विकास कार्यों को गति देने की पुरजोर मांग की.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *