Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

विधायक नीरल पूर्ति और डीसी ने किया बेनीसागर और बेलमा डैम का निरीक्षण, जन सुविधाओं के विस्तार पर दिया जोर

Chaibasa : मंझगांव प्रखंड स्थित बेनीसागर और बेलमा डैम का विधायक नीरल पूर्ति और डीसी मनीष कुमार ने निरीक्षण किया. दोनों की...

बेनीसागर एवं बेलमा डैम

Chaibasa : मंझगांव प्रखंड स्थित बेनीसागर और बेलमा डैम का विधायक नीरल पूर्ति और डीसी मनीष कुमार ने निरीक्षण किया. दोनों की क्षेत्रों का ऐतिहासिक और पर्यटन महत्व है. इस दौरान बेलमा डैम में पर्यटकों की सुविधा और क्षेत्र के पर्यटन विकास के उद्देश्य से संचालित विभिन्न आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया. विधायक और डीसी ने डैम क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया, सड़क, सीढ़ी सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया.

मत्स्य पालन को प्रभावी बनाने पर जोर

भ्रमण के क्रम में डैम में केज कल्चर के माध्यम से संचालित मत्स्य पालन गतिविधियों का भी अवलोकन किया गया. इस पहल को स्थानीय आजीविका संवर्धन एवं मत्स्य उत्पादन वृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए इसे और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया. साथ ही डैम में साल भर पर्याप्त जल संचयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जल निकासी द्वार की मरम्मत और रखरखाव के लिये आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को दिया गया.

बेनीसागर को विकसित किया जायेगा

इसके बाद विधायक और डीसी ने जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक बेनीसागर पुरातत्व स्थल का भ्रमण किया. उन्होंने स्थल पर उपलब्ध पुरातात्विक अवशेषों, प्राचीन संरचनाओं एवं पौराणिक महत्व से जुड़े स्थलों का अवलोकन किया. भ्रमण के दौरान बेनीसागर को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित करने और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष चर्चा की गई. विधायक नीरल पूर्ति ने इस दौरान कहा कि बेनीसागर और बेलमा डैम जैसे स्थल क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर हैं.

ये रहे मौजूद

इस दौरान विधायक नीरल पूर्ति और डीसी मनीष कुमार के साथ जिला परिषद सदस्य लंकेश्वर तमसोई, प्रखंड प्रमुख सरस्वती चातर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

 

ALSO READ : EXCLUSIVE : झारखंड पुलिस की बढ़ी सख्ती तो छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शिफ्ट हो गए तस्कर,पढ़े पुलिस मुख्यालय को भेजी गई रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *