Click Here
Click Here
Click Here

शिक्षा, युवा कार्य एवं खेल-कूद विभाग के लिए विधायक प्रकाश राम ने की प्रतिनिधि की नियुक्ति

Latehar: विधानसभा क्षेत्र (74) के विधायक एवं झारखंड विधानसभा की गैर सरकारी संकल्प समिति के सभापति प्रकाश राम ने बालूमाथ प्रखंड के...

Latehar: विधानसभा क्षेत्र (74) के विधायक एवं झारखंड विधानसभा की गैर सरकारी संकल्प समिति के सभापति प्रकाश राम ने बालूमाथ प्रखंड के शिक्षा, युवा कार्य एवं खेल-कूद विभाग के लिए विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है.

अनिल कुमार प्रजापति को मिली जिम्मेदारी

जारी पत्र के अनुसार ग्राम चट्टी टोला, बालूमाथ निवासी अनिल कुमार प्रजापति को उक्त विभाग का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है.

Also Read: नारा लगा राजीव गांधी अमर रहे, पर बड़े नेता कहां रहे, रांची में रहकर भी मंत्रियों ने मोड़ा मुंह, अध्यक्ष ने भी मारा शॉर्टकट

बैठकों में करेंगे प्रतिनिधित्व

विधायक प्रकाश राम ने पत्र में कहा है कि उनकी अनुपस्थिति में अनिल कुमार प्रजापति बैठक में भाग लेंगे तथा विभाग से संबंधित सूचना आदान-प्रदान का कार्य करेंगे.

अधिकारियों को भेजी गई प्रतिलिपि

इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं युवा कार्य एवं खेल-कूद विभाग, लातेहार को भी भेजी गई है.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *