Ranchi : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू को मंगलवार देर रात अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है. उन्हें तेज बुखार और लो बीपी की शिकायत हुई. जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में रखकर इलाज शुरू किया. जानकारी के अनुसार डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर इसे वायरल फीवर और अत्यधिक शारीरिक थकान का मामला बताया है. फिलहाल वरिष्ठ डॉक्टरों की विशेष निगरानी में उनका ईलाज जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है.



