Click Here
Click Here

विधायक सविता महतो ने सदन में उठाया कुकड़ू थाना भवन और मिलन चौक में टीओपी का मामला

सरायकेला: विधायक सविता महतो ने विधानसभा के तारांकित प्रश्न के दौरान ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकड़ू थाना भवन का मुद्दा प्रमुखता से...

सरायकेला: विधायक सविता महतो ने विधानसभा के तारांकित प्रश्न के दौरान ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकड़ू थाना भवन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि कुकड़ू में बना थाना भवन करीब 10 वर्षों से तैयार है, लेकिन आज तक उसका उपयोग शुरू नहीं किया गया है.

10 वर्षों से बंद पड़ा है थाना भवन

add1

विधायक ने सदन में बताया कि कुकड़ू में थाना भवन लंबे समय से बनकर तैयार है, लेकिन प्रशासनिक कारणों से अब तक इसे चालू नहीं किया गया है.

सरकार ने दी अधिसूचना की जानकारी

सरकार की ओर से बताया गया कि गृह विभाग की अधिसूचना संख्या 4245 दिनांक 10 जुलाई 2010 तथा अधिसूचना संख्या 14/डी.एस. दिनांक 28 फरवरी 2009 के तहत सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह को नए थाना के रूप में अधिसूचित किया गया था. इसके अंतर्गत तिरुलडीह, चौड़ा, कुकड़ू, ईचाडीह और लेटेमदा पंचायत को शामिल किया गया है.

Also Read: धनबाद:एसएसपी कार्यालय में डीआईजी ने की समीक्षा बैठक, गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों पर नकेल कसने का निर्देश

कुकड़ू थाना को ‘बी’ श्रेणी में किया गया अधिसूचित

बाद में गृह विभाग की अधिसूचना संख्या 3535 दिनांक 5 सितंबर 2009 के तहत कुकड़ू थाना को ‘बी’ श्रेणी के थाना के रूप में अधिसूचित किया गया. इसमें तिरुलडीह थाना के वही पांच पंचायत शामिल किए गए.

कार्यक्षेत्र समान होने से शुरू नहीं हो पाया थाना

सरकार ने बताया कि तिरुलडीह और कुकड़ू थाना का कार्यक्षेत्र समान होने के कारण तिरुलडीह थाना 1 जुलाई 2009 से पूर्ण रूप से कार्यरत है. लेकिन कुकड़ू थाना के लिए अलग से कार्यक्षेत्र निर्धारित नहीं होने के कारण वहां थाना संचालन शुरू नहीं हो सका है.

2019 में नक्सली हमले में शहीद हुए थे पांच पुलिसकर्मी

सरकार ने यह भी बताया कि 14 जून 2019 को कुकड़ू हाट में हुए नक्सली हमले में दो एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी शहीद हुए थे.

मिलन चौक क्षेत्र में बड़ी घटना दर्ज नहीं

सरकार के अनुसार ईचागढ़ के मिलन चौक क्षेत्र में वर्ष 2023 से 2025 के बीच नक्सली या बैंक डकैती की कोई घटना दर्ज नहीं हुई है. हालांकि वर्ष 2025 में चोरी की तीन घटनाएं हुई हैं.

प्रस्ताव मिलने के बाद होगी कार्रवाई

कुकड़ू थाना भवन चालू करने के संबंध में पुलिस मुख्यालय ने 19 नवंबर 2025 और 24 फरवरी 2026 को उपायुक्त और क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक को पत्र भेजकर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. प्रस्ताव मिलने के बाद निर्धारित नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *