Click Here
Click Here

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, देवेश तिवारी ने गिनाई उपलब्धियां, केंद्र-राज्य समन्वय पर भी उठाए सवाल

Giridih: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को गिरिडीह के परिषदन...

Devesh Tiwari BJP

Giridih: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को गिरिडीह के परिषदन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. कार्यक्रम में राज्य स्तरीय दिशा समिति (झारखंड) एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य देवेश तिवारी ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला.

देवेश तिवारी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, डिजिटल तकनीक, आधारभूत संरचना, सामाजिक कल्याण और जनजातीय विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है. उन्होंने कहा कि इन पहलों ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और वंचित वर्गों के जीवन स्तर में सुधार लाने का काम किया है.

add1

डिजिटल इंडिया अभियान की भी चर्चा हुई

डिजिटल इंडिया अभियान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सेवाओं और यूपीआई जैसी सुविधाओं ने देश में डिजिटल भुगतान और तकनीकी पहुंच को मजबूत किया है. वहीं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे नेटवर्क, हवाई अड्डों और अन्य विकास परियोजनाओं के विस्तार का भी उल्लेख किया. झारखंड के संदर्भ में उन्होंने देवघर एम्स, देवघर हवाई अड्डा, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, रेलवे विकास कार्यों और जल जीवन मिशन को महत्वपूर्ण उपलब्धियां बताया. उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य में स्वास्थ्य, परिवहन और बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिली है.

जनजातीय कल्याण से जुड़ी योजनाओं का जिक्र

जनजातीय कल्याण से जुड़ी योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने पीएम-जनमन योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों को आदिवासी समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया. प्रेस वार्ता के दौरान देवेश तिवारी ने केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि कई योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के लिए दोनों सरकारों के बीच तालमेल और मजबूत होना चाहिए.

इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर सभी पक्षों को मिलकर काम करने की जरूरत है, ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके. प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

ALSO READ: झारखंड में मानसून की सुस्त रफ्तार : जून के शुरुआती 20 दिनों में भारी सूखा, 22 जिलों में सामान्य से बेहद कम बारिश, 61 फीसदी से भी कम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *