Ranchi : झारखंड में इस मानसून सीजन में बादलों की लुकाछिपी और बारिश की बेरुखी ने चिंता बढ़ा दी है. 1 जून से लेकर 26 जुलाई 2026 तक के मौसम विभाग के ताजा आंकड़े इस अवधि के दौरान पूरे झारखंड में सामान्य से 29 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मानकों के अनुसार, 1 जून से 26 जुलाई के बीच राज्य में सामान्य तौर पर 455.9 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन वास्तविक रूप से केवल 325 मिलीमीटर बारिश ही रिकॉर्ड की गई. चतरा और गढ़वा में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है. यहां 64 फीसदी कमी दर्ज किया गया है. चतरा में सामान्य वर्षा 411.1 मिलीमीटर की तुलना में मात्र 149.2 मिलीमीटर और गढ़वा में 389.1 मिलीमीटर की तुलना में महज 140.7 मिलीमीटर बारिश हुई है.
किस जिले में कितनी फीसदी बारिश की कमी
• पाकुड़ : 60% कमी
• कोडरमा : 52% कमी
• देवघर : 55% कमी
• गोड्डा : 48% कमी
• गिरिडीह : 45% कमी
• पलामू : 43% कमी
• हजारीबाग : 41% कमी
• रामगढ़ : 40% कमी
• बोकारो : 35% कमी
• लातेहार : 31% कमी
• लोहरदगा और गुमला : 29% कमी
• जामताड़ा : 26% कमी
• खूंटी : 22% कमी
• पूर्वी सिंहभूम : 20% कमी
इन जिलों की स्थिति है थोड़ी बेहतर
• साहिबगंज : 9% कमी
• सरायकेला-खरसावां : 5% कमी
• सिमडेगा : 5% कमी
• पश्चिमी सिंहभूम : 3% कमी
• धनबाद : 19% कमी
• दुमका : 17% कमी
• रांची : 17% कमी
