सरायकेला : NH-33 गोलचक्कर पर खाली तेल टैंकर में लगी भीषण आग, दमकल की मदद से आग पर काबू

Seraikela : टाटा-रांची मुख्य राज्य मार्ग NH-33 स्थित गोलचक्कर पर रविवार के दिन दोपहर के बीच एक खाली तेल टैंकर में भीषण...

टैंकर वाहन में भीषण आग लगी

Seraikela : टाटा-रांची मुख्य राज्य मार्ग NH-33 स्थित गोलचक्कर पर रविवार के दिन दोपहर के बीच एक खाली तेल टैंकर में भीषण आग लग गई. गनीमत रही कि टैंकर खाली था, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. जानकारी के अनुसार तेल टैंकर पेट्रोल पंप से तेल खाली कराकर रांची की ओर जा रहा था. इसी दौरान वाहन के इंजन में शॉर्ट सर्किट हो गया और देखते ही देखते आग भड़क उठी. आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास घना धुआं फैल गया. कुछ पलों के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर टैंकर में पेट्रोल या डीजल भरा होता तो हादसा और बड़ा हो सकता था.

पुलिस और दमकल की कार्रवाई

चांडिल थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. दमकल की गाड़ियों को बुलाकर आग बुझाने का काम शुरू किया गया. दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. सुरक्षा के मद्देनजर रांची-जमशेदपुर जाने वाले सभी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया गया. ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए पुलिस तैनात रही.

राहत की बात

प्रशासन ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग पर समय रहते काबू पा लिया गया जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई. प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे मौके पर भीड़ न लगाएं, अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें.

Also Read : मानसून की बेरुखी : झारखंड में दो महीने में सामान्य से 29 फीसदी कम हुई वर्ष

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *