कोडरमा में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, पुलिस अधीक्षक ने दिए जरूरी निर्देश

Koderma : पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई. बैठक...

Koderma :  पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई. बैठक में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक. पुलिस निरीक्षक. थाना और ओपी प्रभारी सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान जिले में घटित अपराधों की समीक्षा की गई. लंबित मामलों के जल्द निष्पादन. वारंट और कुर्की कार्रवाई. फरार अपराधियों की गिरफ्तारी तथा वाहन जांच अभियान को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए.

Also Read : विदेश के युवक से फेसबुक पर दोस्ती, फिर न्यूड वीडियो कॉल, महिला से 2.50 लाख की ठगी, ‘डॉ. शिवा’ के खिलाफ प्राथमिकी

अवैध कारोबार और अपराध पर सख्ती का निर्देश

बैठक में अवैध शराब. मादक पदार्थों और साइबर अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया गया. सभी थाना प्रभारियों को आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. पुलिस अधीक्षक ने महिला और बाल अपराध के मामलों में सख्ती बरतने. स्कूल और कॉलेजों के आसपास नशे के कारोबार पर रोक लगाने तथा आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की बात कही.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *