Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला में मासिक बुजुर्ग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों को मिली स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा

Seraikela: प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को आयोजित किए जाने वाले बुजुर्ग स्वास्थ्य शिविर के तहत आज ओल्ड एज होम, सरायकेला-खरसावाँ सहित...

Seraikela: प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को आयोजित किए जाने वाले बुजुर्ग स्वास्थ्य शिविर के तहत आज ओल्ड एज होम, सरायकेला-खरसावाँ सहित जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.

विभिन्न स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवाइयों का वितरण

शिविर के दौरान बुजुर्गों के स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न प्रकार की जांच की गई. इसमें मुख स्वास्थ्य जांच, मानसिक स्वास्थ्य जांच, अस्थि एवं जोड़ (ऑर्थोपेडिक) संबंधी जांच सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए. सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सीएचओ) द्वारा रक्तचाप (बीपी) एवं मधुमेह (डायबिटीज) की जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया.

ALSO READ: पाकुड़ के मालपहाड़ी ओपी में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, नशा करने वालों को दी चेतावनी

नियमित स्वास्थ्य निगरानी पर जोर

शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करना, गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान करना तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराना है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुजुर्गों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *