Click Here
Click Here

चाईबासा: जिले के सभी 18 अंचलों में राजस्व शिविर का आयोजन, 520 आवेदनों में 475 का त्वरित निष्पादन

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन की पहल पर जिले के सभी 18 अंचल क्षेत्रों में दाखिल-खारिज, भूमि सीमांकन, पंजी-2 सुधार, आय, जाति...

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन की पहल पर जिले के सभी 18 अंचल क्षेत्रों में दाखिल-खारिज, भूमि सीमांकन, पंजी-2 सुधार, आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र, ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत करने सहित विभिन्न राजस्व संबंधी मामलों के निष्पादन के लिए विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया. शिविरों में आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं राजस्व सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के आवेदन प्राप्त किए गए तथा मौके पर ही उनके निष्पादन की कार्रवाई की गई. शिविर के दौरान आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित कुल 476 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 445 आवेदनों का निष्पादन तत्काल किया गया. इसके अतिरिक्त 20 मामलों में भू-लगान संग्रह तथा विविध विषयों से संबंधित 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 10 आवेदन का निष्पादन किया गया. इस क्रम में जिले के सभी 18 अंचलों में आयोजित इन राजस्व शिविरों के माध्यम से कुल 520 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 475 आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर आमजनों को राहत प्रदान की गई.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: उलि बगाइचा परब-2026 की शुरूआत, बागवानी आधारित आजीविका पर जोर

add1

आमलोगों की सुविधा के लिए राजस्व शिविर का आयोजन

जिला प्रशासन का कहना है कि आम नागरिकों को राजस्व सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष शिविरों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है. शिविरों के माध्यम से लोगों को विभिन्न राजस्व सेवाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराए जा रहे. जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे अपनी राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए ऐसे शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाएं.

यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: साउथ वेस्ट माइनिंग कंपनी का भानगांव आयरन ओर ब्लॉक आवंटन रद्द, अब नए सिरे से होगी नीलामी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *