गांधी उद्यान में सांसद बीडी राम ने किया पौधारोपण

Palamu: पलामू के सांसद बीडी राम ने गांधी उद्यान में पौधारोपण किया. इस मौके पर सांसद ने कहा कि धरती को हरा-भरा...

Palamu: पलामू के सांसद बीडी राम ने गांधी उद्यान में पौधारोपण किया. इस मौके पर सांसद ने कहा कि धरती को हरा-भरा बनाने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा-पानी देने का संकल्प ही इस दिवस की वास्तविक सार्थकता है.

कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस विशेष अवसर पर पलामू के सांसद बीडी राम, मेयर अरुणा शंकर, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे, विभाकर नारायण पांडे, विजय ओझा, अजय सिंह, नरेंद्र पांडे सहित भाजपा के कई सम्मानित कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे.

Also Read: कोडरमा घाटी में सड़क हादसा, ट्रकों की टक्कर के बाद चालक और खलासी घायल

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

अंत में सांसद बीडी राम ने कहा कि आइए, हम सब मिलकर पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में अपनी भागीदारी निभाएं और कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *