Click Here
Click Here
Click Here

मुंबई : न फेरे, न निकाह… आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने इस अंदाज में की शादी

Mumbai : बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में अपनी साथी गौरी स्प्रैट के साथ शादी कर ली...

Mumbai
आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग की शादी

Mumbai : बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में अपनी साथी गौरी स्प्रैट के साथ शादी कर ली है. लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है. दोनों ने 5 जुलाई को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर मैरिज कर अपने रिश्ते को कानूनी और आधिकारिक रूप दे दिया.

आमिर खान और गौरी अब पति-पत्नी बने

आमिर और गौरी की खुशी झलकी

जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12:45 बजे आमिर और गौरी ने शादी से जुड़े जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए. इसके साथ ही दोनों ने जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया.इस खास मौके पर उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त भी मौजूद रहे, जिन्होंने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं. शादी की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आमिर और गौरी की खुशी साफ झलक रही थी. भावुक पल में दोनों की आंखें भी नम हो गईं. परिवार में इस नए रिश्ते को लेकर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला.

न तो पारंपरिक सात फेरे लिए और न ही किया निकाह

गौरतलब है कि आमिर और गौरी ने न तो पारंपरिक सात फेरे लिए और न ही निकाह किया.दोनों ने सादगी के साथ रजिस्टर मैरिज का रास्ता चुना और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर एक-दूसरे के जीवनसाथी बन गए.आमिर खान की यह तीसरी शादी है, जिसे लेकर उनके प्रशंसकों के बीच काफी उत्सुकता थी. अब सोशल मीडिया पर फैंस और शुभचिंतक नवविवाहित जोड़े को लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं.

ALSO READ : बंटवारे की दर्दनाक कहानी लेकर आ रही सनी देओल की फिल्म Lahore 1947, अगस्त में होगी रिलीज

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *