Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: अवैध हथियार के साथ तीन गिरफ्तार, देशी रिवॉल्वर और बाइक बरामद

Palamu: मेदिनीनगर सदर थाना पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान अवैध हथियार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक...

अवैध हथियार के साथ तीन गिरफ्तार

Palamu: मेदिनीनगर सदर थाना पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान अवैध हथियार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने उनके कब्जे से एक देशी रिवॉल्वर (सिक्सर) और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. सदर थाना प्रभारी अफजाल अंसारी ने बताया कि नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान दुबियाखाड़ की ओर से एक मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए. पुलिस द्वारा रुकने का संकेत देने पर तीनों भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया.

तलाशी में मिला अवैध हथियार

पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने तीनों की तलाशी ली. तलाशी के क्रम में एक आरोपी की कमर से छह राउंड वाला देशी रिवॉल्वर बरामद हुआ. हथियार से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर पुलिस ने रिवॉल्वर जब्त कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया.

तीनों आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश कुमार सिंह (28), रवि प्रजापति (23) तथा सुदर्शन सिंह (50) के रूप में हुई है. पुलिस ने उनके पास से छह राउंड का देशी रिवॉल्वर और एक होंडा साइन मोटरसाइकिल भी बरामद की है. इस कार्रवाई में एएसआई बसंत कुमार दुबे के साथ पुलिसकर्मी श्रवण कुमार मेहता, संजय राम, मनीष कुमार दुबे एवं शैलेश कुमार शुक्ला शामिल रहे. गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ALSO READ : झारखंड में मानसून की 45% कमी: गढ़वा में सबसे अधिक 89 फीसदी कम हुई है बारिश, खरीफ फसलों की बुवाई के लिए बड़ी चुनौती

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *