NEET Paper Leak: बिहार में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कटिहार में पुलिस का लाठीचार्ज

Newswave Desk: नीट पेपर लीक मामले को लेकर बिहार में छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है. पटना के...

NEET Paper Leak
NEET Paper Leak: Violent student protests in Bihar; police lathi-charge in Katihar

Newswave Desk: नीट पेपर लीक मामले को लेकर बिहार में छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है. पटना के बाद अब कटिहार, बेगूसराय और मधुबनी में भी छात्र सड़कों पर उतर आए हैं. गुरुवार को कटिहार में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. वहीं, बेगूसराय और मधुबनी में भी विभिन्न छात्र संगठनों ने प्रदर्शन और मार्च निकाला.

कटिहार में डीएम कार्यालय के बाहर हंगामा

कटिहार में छात्र डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे थे. इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी डीएम कार्यालय के अंदर जाने की कोशिश करने लगे. पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई. दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई और हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इस दौरान ईंट-पत्थर चलने की भी सूचना है. घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया. वहीं, कुछ छात्रों को हिरासत में लिए जाने की भी खबर है. प्रदर्शन के कारण आसपास के कुछ इलाकों में दुकानें भी बंद रहीं.

बेगूसराय और मधुबनी में भी छात्रों का विरोध

बेगूसराय में हजारों छात्र-छात्राओं ने डीएम कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के पास प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. वहीं, मधुबनी में भीम आर्मी ने प्रदर्शन मार्च निकाला. यह मार्च सुबह 11 बजे रेलवे स्टेशन से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वाटसन स्कूल पहुंचा. बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक के पास सभा के साथ मार्च का समापन हुआ. प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठनों की मांग है कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की भी मांग की जा रही है.

ALSO READ: रिम्स को मिला 497.52 करोड़ रुपये का बजट, इलाज की सुविधाएं होंगी बेहतर और मिलेगा कर्मचारियों को वेतन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *