Click Here
Click Here
Click Here

NEET-UG 2026: एनटीए ने जारी की स्मार्ट चेकलिस्ट, जानें ड्रेस कोड से बायोमेट्रिक तक के नए नियम

Ranchi: नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा कल यानी 3 मई को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होने जा रही है....

Ranchi: नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा कल यानी 3 मई को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होने जा रही है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इस बार परीक्षा संचालन को लेकर बेहद स्पष्ट और संवेदनशील एडवाइजरी जारी की है. एजेंसी का मुख्य फोकस एक ओर जहां सख्त सुरक्षा और बायोमेट्रिक सत्यापन पर है, वहीं दूसरी ओर छात्रों को मानसिक तनाव से बचाने के लिए नियमों में लचीलापन भी दिखाया गया है.

ड्रेस कोड: फैशन नहीं, आराम को दें प्राथमिकता

• एनटीए ने उम्मीदवारों को हल्के और आरामदायक कपड़े पहनने की सलाह दी है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

• चप्पल या कम ऊंची एड़ी वाले सैंडल पहनना ही श्रेयस्कर होगा.

• यदि कोई उम्मीदवार धार्मिक आस्था से जुड़ी वस्तुएं या फुल स्लीव्स व ऊनी कपड़े पहनता है, तो उसे अनुमति दी जाएगी. हालांकि, ऐसे छात्रों को गहन जांच के लिए निर्धारित समय से काफी पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा.

• केंद्र के भीतर केवल पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की इजाजत होगी.

• तकनीकी बाधा नहीं बनेगी रुकावट.

Also Read: रांची: करमटोली से बरियातू तक बनेगी शानदार सड़क, सरकार ने दी 141 करोड़ की मंजूरी

बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य

इस बार बायोमेट्रिक सत्यापन को अनिवार्य तो रखा गया है, लेकिन एनटीए ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि तकनीकी खराबी या किसी शारीरिक अक्षमता के कारण बायोमेट्रिक नहीं हो पाता है, तो छात्र को परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा.

ऐसे छात्र लिखित अंडरटेकिंग देकर परीक्षा में बैठ सकेंगे. साथ ही, दोपहर 2.00 से शाम 5.00 बजे के बीच (मुख्य परीक्षा समय) किसी भी छात्र को बायोमेट्रिक के लिए डिस्टर्ब नहीं किया जाएगा.

हेल्पलाइन और समय का ध्यान

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे केंद्र पर समय से पहुंचें. किसी भी अंतिम समय की दुविधा के लिए एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क किया जा सकता है. नियमों का पालन न केवल आपकी परीक्षा को सुगम बनाएगा, बल्कि व्यवस्था बनाए रखने में भी सहायक होगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *