NEET UG 2026 Update: जारी हुई एग्जाम सिटी स्लिप, छात्रों को मिली बड़ी राहत

News Desk : NEET UG 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी...

News Desk : NEET UG 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है. इस स्लिप के जरिए उम्मीदवारों को यह जानकारी मिल जाती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी. हालांकि यह एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि केवल अग्रिम सूचना देने के लिए जारी की जाती है, ताकि छात्र पहले से अपनी तैयारी कर सकें.

News Desk : रांची में अब होगी दिन-रात फॉगिंग, नगर निगम दिलाएगा मच्छरों से राहत

 क्या है सिटी स्लिप और क्यों है जरूरी


सिटी स्लिप एक ऐसी सूचना है, जो छात्रों को उनके परीक्षा शहर के बारे में पहले ही बता देती है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि जिन उम्मीदवारों को दूसरे शहर में परीक्षा देनी होती है, वे समय रहते अपनी यात्रा और रहने की व्यवस्था कर सकते हैं. इससे आखिरी समय की भागदौड़ और तनाव से बचाव होता है. छात्र पहले से ट्रेन, बस या फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते हैं और परीक्षा के दिन बिना किसी परेशानी के समय पर पहुंच सकते हैं.

News Desk : झारखंड ट्रेजरी घोटाला: सरकार का बड़ा एक्शन, CID और IAS की हाई-लेवल कमेटी करेगी जांच, सभी 33 कोषागारों के ऑडिट का आदेश

एडमिट कार्ड से अलग है सिटी स्लिप


छात्रों को यह समझना जरूरी है कि सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं होती है. इसमें सिर्फ परीक्षा शहर की जानकारी दी जाती है. जबकि एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रोल नंबर, परीक्षा का समय और जरूरी दिशा-निर्देश शामिल होते हैं. एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा, इसलिए छात्रों को उसका इंतजार करना होगा.

News Desk : कुचाई प्रखंड में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हेतु चयन समिति की बैठक सम्पन्न 

कब होगी परीक्षा और कैसे डाउनलोड करें स्लिप


NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में होगी. यह परीक्षा देश के 552 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी. सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं. लॉगिन सेक्शन में अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें. इसके बाद डैशबोर्ड में सिटी स्लिप दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं.

 दिक्कत होने पर यहां करें संपर्क


अगर किसी छात्र को सिटी स्लिप डाउनलोड करने में परेशानी आती है या उसमें कोई गलती दिखती है, तो वह तुरंत एनटीए से संपर्क कर सकता है. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 जारी किए गए हैं. साथ ही neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल भी किया जा सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *