चैनपुर में दो पक्षों के आपसी विवाद के दौरान चली गोली मासूम के पैर में लगी, आरोपी फरार

पलामू: पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पिंकू दूबे और अरुण शर्मा के बीच पुराना विवाद चल रहा था. इसी आपसी...

Chainpur
मासूम के पैर में लगी गोली

पलामू: पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पिंकू दूबे और अरुण शर्मा के बीच पुराना विवाद चल रहा था. इसी आपसी तनातनी के दौरान गुस्साए अरुण शर्मा ने पिंकू दूबे को लक्ष्य बनाकर गोली चला दी. दुर्भाग्यवश निशाना चूक गया और गोली वहां मौजूद एक आठ वर्षीय मासूम बच्चे के पैर में जा लगी.

बच्चे का मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद घायल बच्चे को आनन-फानन में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अरुण शर्मा मौके से फरार होने में सफल रहा. स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इलाके में इस घटना के बाद से तनाव का माहौल है.

यह भी पढ़ें: रांची में अब होगी दिन-रात फॉगिंग, नगर निगम दिलाएगा मच्छरों से राहत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *