Click Here
Click Here

हजारीबाग: यूथ विंग का योग शिविर, सांसद समेत कई लोगों ने किया योगाभ्यास, सेहत और आध्यात्मिक जागरूकता का दिया गया संदेश

Hazaribagh: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था हजारीबाग यूथ विंग के तत्वावधान में मालवीय मार्ग स्थित अग्रसेन भवन सभागार में...

Hazaribagh: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था हजारीबाग यूथ विंग के तत्वावधान में मालवीय मार्ग स्थित अग्रसेन भवन सभागार में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया. योग, अध्यात्म और समाजसेवा के सुंदर संगम बने इस आयोजन में शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मनीष जायसवाल उपस्थित हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व शांति, स्वस्थ समाज और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रंग-बिरंगे गुब्बारों को आसमान में छोड़कर किया गया. इसके बाद सांसद मनीष जायसवाल, संस्था के पदाधिकारियों एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. हजारीबाग यूथ विंग की ओर से सांसद मनीष जायसवाल को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया. शिविर में शहर के 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिनमें महिलाएं, युवा, छात्र-छात्राएं, बच्चे एवं वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे. कार्यक्रम की सफलता के लिए संस्था द्वारा विकास तिवारी, विकास केशरी एवं मोहम्मद ताजुद्दीन को संयोजक बनाया गया था, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. योग सत्र का संचालन अनुभवी योग शिक्षिका वर्षा डे ने किया. उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया. सामूहिक रूप से किए गए योगाभ्यास, ॐ के उच्चारण और मंत्रोच्चार से पूरा सभागार आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया. करीब डेढ़ घंटे तक चले योग सत्र में प्रतिभागियों ने पूरे मनोयोग और अनुशासन के साथ भाग लिया. बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यह संदेश दिया कि योग आज की नई पीढ़ी की भी आवश्यकता बन चुका है.

यह भी पढ़ें: रांची के 21 केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई NEET परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

add1

योग स्वस्थ जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवनशैली

इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वैश्विक पहचान प्राप्त हुई है. उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवनशैली है. प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करना चाहिए. करो योग, रहो निरोग का संदेश आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक है. उन्होंने हजारीबाग यूथ विंग की सराहना करते हुए कहा कि संस्था लगातार सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को सांसद मनीष जायसवाल ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. वहीं संस्था की ओर से भी सांसद मनीष जायसवाल को योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए सामूहिक रूप से प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया.

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने अतिथियों, प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग जीवन का अमूल्य अंग है और प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग और विश्वास से ही संस्था निरंतर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ा रही है. संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है. उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में योग को अपनाना समय की आवश्यकता है. संस्था का उद्देश्य केवल सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य, जागरूकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना भी है. भविष्य में भी हजारीबाग यूथ विंग समाजहित में ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करती रहेगी. कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, अध्यक्ष करण जायसवाल, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, सचिव रितेश खण्डेलवाल, सह सचिव अभिषेक पांडे, संजय कुमार, विकास केशरी, रोहित बजाज, मोहम्मद ताजुद्दीन, प्रमोद खण्डेलवाल, प्रणीत जैन, विवेक तिवारी, सत्यनारायण सिंह, सेजल सिंह, प्रवेक जैन, उदित तिवारी सहित कई सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया.

यह भी पढ़ें: पिता केवल रिश्ता नहीं, संघर्ष और संस्कार की पाठशाला हैं, पिता शिबू सोरेन को याद कर भावुक हुए सीएम हेमंत सोरेन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *