रिफिल मांगने गई युवती से अश्लील हरकत, विरोध पर परिवार पर हमला, दो गिरफ्तार

Ranchi: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के महादेव नगर निवासी ईंदल कुमार के पास उधार रिफिल मांगने गई युवती के साथ उसने अश्लील...

Ranchi: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के महादेव नगर निवासी ईंदल कुमार के पास उधार रिफिल मांगने गई युवती के साथ उसने अश्लील हरकत करते हुए उसकी इज्जत पर हाथ डाला. दूसरे दिन उसकी पत्नी ने माफी मांग ली. लेकिन बाद में उन लोगों ने युवती के घर वालों पर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में युवती की छोटी बहन का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि पिता व भाई समेत पूरा परिवार घायल हो गया. मामले में युवती के बयान पर सुखदेव नगर थाना में ईंदल साव, धर्मजीत साव, दुर्गा साव एवं उदल साव सहित दो अज्ञात व्यक्तियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई. मामले में ईंदल साव व धर्मजीत साव को सुखदेवनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

क्या है मामला

पीड़िता ने दर्ज बयान में बताया है कि 3 जून की सुबह उसकी परिचित युवती मुस्कान कुमारी यानी ईंदल साव के घर गई थी. इसी दौरान ईंदल साव ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए उसे जबरन कमरे में खींच लिया और विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की. किसी तरह वह वहां से बचकर बाहर निकली.

ALSO READ: लातेहार पुलिस की कामयाबी: रविंद्र गंझू दस्ते का खूंखार माओवादी मुकेश गंझू गिरफ्तार, 9 संगीन मामलों में था वांटेड

आरोपी की पत्नी ने मांगी माफी और बाद में कर दिया हमला

घटना के बाद आरोपी की पत्नी ने पीड़िता के घर पहुंचकर माफी मांगी थी, जिससे मामला कुछ समय के लिए शांत हो गया. लेकिन अगले ही दिन 4 जून की सुबह करीब 6 बजे आरोपियों ने पहले से योजना बनाकर पीड़िता के घर पर हमला बोल दिया. हमले में लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों का जमकर इस्तेमाल किया गया, जिससे घर का माहौल दहशत में बदल गया. इस दौरान पीड़िता की छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि पिता के पैर में चोट आई और छोटे भाई को भी मारपीट में चोटें लगीं. पीड़िता की उंगली भी कट गई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *