RANCHI: पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश देते हुए बुधवार को ‘विश्व पृथ्वी दिवस 2026’ के अवसर पर रांची महानगर कांग्रेस कमेटी ने सक्रियता दिखाई. कमेटी के सदस्यों ने मोराबादी स्थित ऐतिहासिक टैगोर हिल पार्क में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया और पौधारोपण के जरिए आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली की सौगात दी. इस दौरामन कार्यकर्ताओं ने टैगोर हिल पार्क में एकजुट होकर पृथ्वी की रक्षा का संकल्प लिया. नागरिकों को पर्यावरण के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित भी किया. इस दौरान प्रियंका जायसवाल,अर्चना मिर्धा,प्रीति सांघा,इंद्राणी तिर्की,विक्की करमाली,विजय सिंह,अशोक मुंडा और मिथिलेश कुमार मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: सीढ़ी घाट निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच की उठी मांग
