Click Here
Click Here

TPC नक्सली प्रमोद गंझू के जमानत मामले में HC ने मांगा NIA से जवाब

RANCHI: जेल में बंद TPC नक्सली प्रमोद गंझू ने क्रिमिनल अपील दाखिल कर झारखंड हाई कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है.जहां...

RANCHI: जेल में बंद TPC नक्सली प्रमोद गंझू ने क्रिमिनल अपील दाखिल कर झारखंड हाई कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है.जहां न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय एवं न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जवाब मांगा है.अदालत ने अगली सुनवाई 27 अप्रैल को अगली सुनवाई मुकर्रर करते हुए इसके पूर्व जवाब दाखिल करने को कहा है.प्रार्थी का पक्ष अधिवक्ता संजय कुमार तिवारी रख रहे है.

प्रमोद गंझू का कनेक्शन मृत गैंगस्टर अमन साव से

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

बताते चले, की प्रमोद गंझू प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति समिति (TPC) का सक्रिय सदस्य रहा है. उसे साल 2023 में गिरफ्तार किया गया था. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने लेवी के लिए दहशत फैलाने, आगजनी समेत कई गंभीर मामलों के लिए आरोप गठित किया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी में यह भी कहा है कि प्रमोद गंझू का कनेक्शन मृत गैंगस्टर अमन साव से भी था.अमन साव के शुरुआती दिनों में गैंग के लिए उसके सक्रियता अधिक थी उसने इस दौरान कई व्यापारियों को निशाना भी बनाया था.

ALSO READ: सीढ़ी घाट निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच की उठी मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *